इस साल एक बार फिर कोरोना के कारण स्मार्टफोन्स की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई ब्रांड्स जैसे OPPO, Realme, Xiaomi और Vivo ने अपने फोन की कीमत में इजाफा किया करते हुए ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। अगर आप एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको उन फोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी कीमत में इजाफा किया गया है। ताकि आप इन फोन की असली कीमत के बारे में जान पाएं। हालांकि, कीमत बढ़ाने के पीछे वजह फोन निर्माता कंपनियां शिपिंग कॉस्ट का महंगा होना और कॉम्पोनेंट्स की कमी बता रही हैं। आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं, जिन फोन्स के दाम हाल ही में बढ़ाए गए हैं।
Redmi Note 10

शाओमी ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया था। लेकिन, अब कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद Redmi Note 10 का 4GB रैम वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी दो बार इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा चुकी है। वहीं Redmi Note 10 स्मार्टफोन का 6GB रैम वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 10 Pro

इस शाओमी स्मार्टफोन यानी रेडमी नोट 10 प्रो को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के 6GB + 64GB और 8GB + 128GB की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 18,999 रुपये है। इसके अलावा फोन 6 GB RAM + 128 GB की नई कीमत 17,999 रुपए है।
OPPO A11K

लो बजट से शुरू करें तो ओपो ने अपने सस्ते मोबाइल फोन ओपो ए11के की कीमत में 500 रुपये की वृद्धि कर दी है। यह मोबाइल फोन पहले 8,490 रुपये की कीमत पर बिकता था लेकिन आज से इस फोन को खरीदने के लिए 8,990 रुपये चुकाने होंगे।
OPPO A15

‘ए’ सीरीज़ के ही ओपो ए15 स्मार्टफोन का प्राइस भी कंपनी की ओर से 500 रुपये बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद ओपो फोन के 2GB RAM वेरिएंट का मूल्य 8,990 रुपये से बढ़कर 9,490 रुपये हो गया है तथा 3GB RAM वेरिएंट का दाम 9,990 रुपये से बदलकर 10,490 रुपये हो गया है।
OPPO A15s

ओपो ए15एस की कीमत में कंपनी की ओर से 1,000 रुपये की वृद्धि की गई है। कंपनी ने इस फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का दाम बढ़ा दिया है जिसके बाद फोन की कीमत 12,490 रुपये हो गई है। यह ओपो फोन वेरिएंट पहले 11,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था।
OPPO A53s

इसी तरह ओपो ने अपने पावरफुल स्मार्टफोन ओपो ए53एस की कीमत में भी ईजाफा किया है। ओपो इंडिया ने OPPO A53s स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का दाम 16,990 से बढ़कार 17,990 रुपये कर दिया है और आज से यह फोन नई कीमत पर ही खरीदा जा सकेगा।
OPPO F19

ओपो ‘ए’ सीरीज़ की ही तरह कंपनी ने अपनी ‘एफ’ सीरीज़ के ताकतवर स्मार्टफोन ओपो एफ19 की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। इस ओपो फोन का 6GB RAM वेरिएंट पहले 17,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था लेकिन आज से इस फोन के लिए 1,000 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। आज यानी 1 जुलाई से इस फोन कीमत बढ़कर 18,990 रुपये हो गई है।
Realme C25s

Realme C25s के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 10,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे अब 11,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। पहले इस फोन को 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था।
Vivo Y1s

वीवो ने हाल ही में Vivo 1s स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया था। कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद Vivo 1s स्मार्टफोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 8,490 रुपये है। इससे पहले वीवो का यह स्मार्टफोन 7,990 रुपये की कीमत में था।
Vivo Y12s

वीवो वाई1एस के साथ ही कंपनी ने Vivo 12s स्मार्टफोन की कीमत में भी 500 रुपए का इजाफा किया था। इस पोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी पहले 9,990 रुपये की कीमत में पेश किया था। अब इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़कर 10,490 रुपये हो गई है।